Uncategorized
दो सूटकेस में कैश का रहस्य! 18 लाख के नए नोटों के साथ पकड़ा युवक, हवाला या किसी बड़े खेल की कड़ी?
रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक, पुलिस के हाथ लगा लाखों का कैश… अब खुल सकता है बड़ा राज

|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||

बिलासपुर। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा, जिनमें भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई। करीब 17 लाख 90 हजार रुपये के नए नोट मिलने के बाद अब यह मामला सिर्फ कैश बरामदगी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क या हवाला कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बेलगहना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की टीम क्षेत्र में गश्त और एक मामले की जांच के दौरान निकली हुई थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दो सूटकेस और एक बैग लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिलासपुर बताया। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग में 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के 81 बंडल बरामद हुए। गिनती करने पर कुल रकम 17 लाख 90 हजार रुपये निकली, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक इतनी बड़ी रकम के बारे में कोई ठोस जानकारी या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। यही कारण है कि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह रकम हवाला, अवैध लेन-देन या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से तो जुड़ी नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर इन सूटकेसों में भरा यह कैश किसका है और इसके पीछे कौन सा बड़ा राज छिपा हुआ है।





|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||