रायगढ़

Raigarh News: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही थमी सांसें

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डारआमा (सराईपाली) निवासी अमरनाथ धनवार, जो नव दुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था, सोमवार रात करीब 9 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था।

सफर के दौरान जैसे ही वह गौरीमुड़ी चौक स्थित सब स्टेशन के पास पहुंचा, एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमरनाथ के सिर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button