Raigarh News: खेत में बिछाए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत, एक हिरासत में

रायगढ़ September 28, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh News: खेत में बिछाए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत, एक हिरासत में

 Raigarh News: खेत में बिछाए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत, एक हिरासत में

रायगढ़. रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेलमा निवासी मनोज पटेल (28 वर्ष) शनिवार शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। अंधेरा होने के कारण वह वहां बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। तेज झटके से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही किसान मनोहर नायक ने अपनी फसल को जंगली जानवरों और मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट युक्त तार बिछाया था। इसी के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं संदेह के आधार पर किसान मनोहर नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबर शेयर करें: