लॉगिन

Raigarh News: अकेले नहाने गई महिला, बदमाश ने आंखों में लगाया झंडुबाम, फिर लूट लिए सोने-चांदी के जेवरात

रायगढ़ February 3, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अकेले नहाने गई महिला, बदमाश ने आंखों में लगाया झंडुबाम, फिर लूट लिए सोने-चांदी के जेवरात

Raigarh News: अकेले नहाने गई महिला, बदमाश ने आंखों में लगाया झंडुबाम, फिर लूट लिए सोने-चांदी के जेवरात

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेले नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे रोज़ाना की तरह बेंद्रा नाला में नहा रही थी। तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने हाथ में झंडुबाम लगाकर उसकी आंखों को बंद कर दिया।
आरोपी ने आंख में जलन होने का फायदा उठाकर पीड़िता के गले में पहने चांदी का मंगलसूत्र और सोने की पदक माला छीन ली। चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

खबर शेयर करें: