छत्तीसगढ़
CG में महिला ने तहसील कार्यालय में खाया जहर, लोन और कुर्की से परेशान

धमतरी, धमतरी जिले के तहसील कार्यालय में एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को तत्काल तहसीलदार की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित महिला, रानी दुलानी, के पति ने चोलामंडलम से ₹50 लाख का लोन लिया था। पति की मृत्यु के बाद, कर्ज माफ होने की बजाय बढ़ता गया और उनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया गया।
महिला की बेटी के अनुसार, उनके पिता ने लोन लिया था, लेकिन बीमा उनकी माँ के नाम पर किया गया था। पति की मृत्यु के बाद कर्ज माफ होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला ने कई अधिकारियों और विभागों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने तहसील कार्यालय में यह आत्मघाती कदम उठाया।