Jashpur News: साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीण को चारपहिया वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
Jashpur News: साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीण को चारपहिया वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
जशपुर। जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में भालुमुंडा निवासी 52 वर्षीय सुखनाथ राम की मौत हो गई। ग्रामीण साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे।
यह घटना अकीरा और कुच्छमुंडा के बीच की है। जानकारी के अनुसार, बाइक से लौट रहे सुखनाथ राम झटका खाकर सड़क पर गिर गए और सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में उनके पैर के दो टुकड़े हो गए थे।
उन्हें तत्काल सुंदरगढ़ (ओडिशा) ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें भुवनेश्वर रेफर किया गया। हालांकि, दुखद रूप से भुवनेश्वर पहुँचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। तुमला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।