छत्तीसगढ़देश

शहडोल में पेड़ से टकराया 20 यात्रियों से भरा वाहन, 3 महिलाओं की मौत 4 गंभीर, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहा था छत्तीसगढ़ का परिवार

शहडोल : मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच एक बार फिर रफ्तार का कहर जानलेवा साबित हुआ है। शहडोल जिले के ब्यौहारी ग्राम जोरा में एक तेज रफ्तार तूफान वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, अन्य सवारों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि, दुर्घटना के समय वाहन में करीब 20 लोग सवार थे।

बता दें कि, शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरा में तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु एक ही परिवार से हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह 5 बजे तेज रफ्तार वाहन ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम जोरा में रोड के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया। घटना की जानकारी लगने के बाद ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 4 गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button