नवरात्रि पर महिला संस्कृति शाखा की अनूठी पहल 26 नवजात कन्या का किया अभिनंदन

रायगढ़ October 20, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
नवरात्रि पर महिला संस्कृति शाखा की अनूठी पहल 26 नवजात कन्या का किया अभिनंदन

नवरात्रि पर महिला संस्कृति शाखा की अनूठी पहल 26 नवजात कन्या का किया अभिनंदन

डाक्टर व पैरामेडिकल स्टॉप का शाल वो चुनरी से किया सम्मान

शक्ति, भक्ति और साधना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्रि के दौरान रायगढ़ में मातृत्व और देवी आराधना का अत्यंत दुर्लभ व अलौकिक दृश्य देखने को मिला। मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ द्वारा इस पवित्र पर्व पर एक प्रेरणा दायी आध्यात्मिक एवं सामाजिक पहल की गई। संस्था की ऊर्जावान महिलाओं ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के मातृ एवं शिशु वार्ड में पहुँचकर नवरात्रि के नौ दिनों में जन्मी 26 नवजात कन्याओं के देवी स्वरूप का भावपूर्ण अभिनंदन किया इसके साथ ही,नवजात कन्याओं की देखरेख में दिन-रात समर्पित चिकित्सकों (डॉक्टरों) और पैरामेडिकल स्टाफ का भी चुनरी एवं शॉल के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया तथा उपहारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था की महिलाओं ने मरीजों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना के साथ फलों का वितरण किया ​यह संपूर्ण सेवा कार्यक्रम संस्था की अध्यक्षा दीप्ति गुप्ता के कुशल नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दीप्ति गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा ​”नवरात्रि का पर्व शक्ति और देवी स्वरूप की उपासना का महापर्व है। हमारी संस्कृति में बेटियों को लक्ष्मी और दुर्गा का रूप माना गया है। मेडिकल कॉलेज में नवरात्रि के इन नौ पावन दिनों में जन्मी 26 नवजात कन्याएं साक्षात देवी का आशीर्वाद हैं। मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा हमेशा बेटियों के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का यह योगदान सराहनीय है, जो निरंतर सेवा भाव से जन-कल्याण में जुटे हुए हैं।”

​संस्था ने नवजात शिशुओं व उनकी माताओं की सुविधा हेतु आवश्यक उपयोगी किट एवं उपहार सामग्री वितरित की इस कार्यक्रम में संस्था की सभी महिलाओं ने भाग लिया ओर नवजात कन्याओं एवं माताओं के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की इस आयोजन को सफल बनाने में दीप्ति गुप्ता, राखी गुप्ता,अंजू अग्रवाल, रेखा जैन, एवं पिंकी कुसमरा का विशेष योगदान रहा

खबर शेयर करें: