देश

नवीन जिन्दल फाउंडेशन व इंस्ट्रको की पहल से खैरी में प्रशिक्षण सत्र आयोजित, छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक लाभ

 

बाबैन, 30 अप्रैल। नवीन जिन्दल फाउंडेशन एवं इंस्ट्रको के संयुक्त तत्वावधान में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरी में एक प्रभावी प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। सांसद नवीन जिन्दल की इस पहल का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें दैनिक जीवन में उपयोगी व्यावहारिक कौशलों से सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम का लाभ उठाया। इंस्ट्रको की प्रतिनिधि दीपमाला, नवीन जिन्दल फाउंडेशन की शिखा नेहरा तथा विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता रानी ने छात्राओं को शिष्टाचार एवं व्यवहार कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। रोचक कहानियों और संवादात्मक शैली के माध्यम से उन्होंने विषय को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे छात्राओं ने न केवल विषय को समझा बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी प्राप्त की। सत्र के अंत में छात्रों से फीडबैक लेकर उनकी समझ और अनुभव का मूल्यांकन भी किया गया।

इस पहल के अंतर्गत छात्राओं को कंप्यूटर साक्षरता, संचार कौशल, व्यवहारिक ज्ञान, बैंकिंग की मूलभूत जानकारी, शिक्षा का महत्व, शिष्टाचार, स्वस्थ खान-पान एवं संतुलित जीवनशैली जैसे विविध विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी श्री धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की इस दूरदर्शी पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समग्र रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें और बेहतर रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले के 10 विद्यालयों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक विद्यालय में 25 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें 20 सत्र ऑफलाइन तथा 5 सत्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उसे व्यावहारिक जीवन से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button