Raigarh: डॉ आर पटेल हॉस्पिटल में हुआ टोटल हिप रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन

रायगढ़ । डॉ आर पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक विभाग के विशेषज्ञ और उनकी टीम ने टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को अंजाम देकर अपने क्षेत्र में एक और सफलता को हासिल किया है । एक 60 वर्ष की महिला जिनको चलने फिरने में काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टर और उनकी टीम ने उनका टोटल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन करके उन्हें अपने पैरों पर फिर से खड़ा कर दिया ।
डॉ आर पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ से परामर्श में एक 60 वर्ष की महिला ने बताया की उन्हें चलने फिरने में काफ़ी तकलीफ़ हो रही थी । प्रारंभिक जांच में मालूम चला की मरीज को पूर्व में Femur Neck Fracture हो गया था जिसका मरीज ने अन्य अस्पताल में ऑपरेशन करवाया था । उसके बाद धीरे धीरे उनका कूल्हा खराब होता गया और मरीज को चलने में दिक्कत होने लगी । उनका इंप्लांट रिमूवल 2 वर्ष पूर्व होने के बावजूद लक्षण में उनको कोई सुधार महसूस नहीं हुआ । और उनकी समस्या बढ़ती हुई दिखायी देने लगी । मरीज का चलना फिरना लगभग बंद हो चुका था। डॉक्टर ने बताया की मरीज के बाएं तरफ़ के कूल्हे की हड्डी पूरी तरीके से घिस चुकी थी और इसे ऑपरेशन करके बदलना ही इसका उपाय है ताकि मरीज वापस चलफिर सके । डॉ आर पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक और यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजीत पटेल व ऑर्थोपेडिक विभाग के आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. विमल नायक व एनेस्थेटिस्ट डॉ आशुतोष अग्रवाल, ओटी टेक्निशियन त्रिलोचन, रामेश्वर, तरुण, रूपेश और अन्य सदस्यों की टीम ने मरीज का टोटल हिप रिप्लेसमेंट कर एक उपलब्धि हासिल की । ऑपरेशन के 3 दिन बाद ही मरीज ने चलना फिरना शुरू कर कर दिया । ऑपरेशन तभी सफल माना जाता है जब तकलीफ़ में आया मरीज अपने पैरों पर घर जाये ।
डॉ रूपेन्द्र पटेल (डायरेक्टर) ने कहा की अस्पताल में आए मरीज को बेहतर इलाज देना और उन्हें एक स्वस्थ कल देने का प्रयास हमेशा से हमारा रहा है । आर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ और उनकी टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई देता हूं ।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






