Sarangarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; ट्रक लेकर चालक फरार

रायगढ़ November 2, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; ट्रक लेकर चालक फरार

Sarangarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; ट्रक लेकर चालक फरार

 

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर में सड़क हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ पवनी गांव से सरायपाली लौट रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे पति-पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका बूंद कुंवर साहू (50 वर्ष), पति सेवक राम साहू, अपने पति के साथ पवनी गांव में एक रिश्तेदार के यहां आई थीं। सोमवार को दोनों स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG 06 GG 2453 से अपने घर सरायपाली लौट रहे थे। इसी दौरान भटगांव नगर में एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरते ही महिला की मौत

ट्रक की जोरदार टक्कर से बूंद कुंवर साहू सड़क पर गिर गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। भटगांव थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि ट्रक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया जाएगा। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर शेयर करें: