छत्तीसगढ़

CG News: तेज रफ़्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर, 4 गंभीर, दो बाइक भी आई चपेट में

 

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान सड़क पर चल रही दो बाइक भी चपेट में आ गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घाायल हो गये। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाल कर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

जानिए घटना

घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला की है। आज सुबह टाटा ट्रेवल्स की बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। बस में करीब 42 यात्री बैठे थे। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला के पास यात्री को उतारने के लिए बस खड़ी थी। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। दुर्घटना में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी ट्र्क चालक की तलाश भी की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button