Jashpur News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल

टेक्नोलॉजी November 8, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल

Jashpur News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल

जशपुर।  तेज रफ्तार पुल अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे गिर गई। दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहीडांड़ में जायसवाल ढाबा & रेस्टोरेंट के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक क्रमांक सीजी 14 एमव्ही 8603 तेज गति से साहीडांड़ से सरबकोम्बों की ओर जा रही थी। बाइक जैसे ही डोड़की नदी के पुल पर पहुंची,बाइक चालक के काबू से बाहर हो गई और लहराते हुए पुल के नीचे गिर गई। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोट आई है। राहगिर व आसपास मौजूद लोगों ने घायल बाइक चालक की सहायता की और एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया है। घायल बाइक चालक की पहचान सरबकोम्बो निवासी ललित राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साहीडांड़ में आयोजित साप्ताहिक बाजार से अपने घर सरबकोम्बो की ओर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

खबर शेयर करें: