रायगढ़

Raiigarh News: रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा; डंपर की चपेट में आने से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, उर्दना मार्ग पर भारी चक्काजाम

 

 पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में शामिल, पुलिस ने डंपर किया जब्त, चालक गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ से आज एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। उर्दना मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है।

घटना सुबह करीब 11 बजे नगर सेना प्रशिक्षण केंद्र के पास की है। ग्राम लोइंग निवासी और पशु विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी केशव मेहर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केशव मेहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पूर्व विधायक प्रकाश नायक और पार्षद आरिफ हुसैन के नेतृत्व में सड़क पर धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद, प्रशासनिक लापरवाही के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।



















फिलहाल पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर नागरिकों में गहरा गुस्सा देखा जा रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button