छत्तीसगढ़

CG Road Accident: तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन की घटना सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो युवतियों और एक महिला जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अज्ञात कार मौके से फरार हो गया। हादसे में दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो महिलाओं इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग छह बजे की है। अज्ञात कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला समेत तीन लोगों को ठोकर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक की मौत हो गई। वहीं अन्य दो का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे आरोपी की पहचान की जा सके।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button