Raigarh News: तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, कार चालक फरार

रायगढ़ June 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, कार चालक फरार

Raigarh News: तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, कार चालक फरार

 

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेट सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाटिया पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे के आसपास बलेनो कार चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोपेड सवार एक युवक राजेश भटट उम्र 35 साल को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बताया जा रहा था कि मृतक युवक मिट्ठमुडा क्षेत्र के बजरंगपारा में रहते हुए गाड़ी चलाने का काम करता था और आज सुबह वह अस्पताल से वापस अपने घर लौट रहा था इसी बीच सामने की तरफ से आ रहे कार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद से कार चालक मौके से फरार हो गया है। बहरहाल जूटमिल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबर शेयर करें: