CG News: झारखंड में मोड़ पर पलटी यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, बलरामपुर के 5 लोगों की मौत, 95 घायल

छत्तीसगढ़ January 18, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: झारखंड में मोड़ पर पलटी यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, बलरामपुर के 5 लोगों की मौत, 95 घायल

CG News: झारखंड में मोड़ पर पलटी यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, बलरामपुर के 5 लोगों की मौत, 95 घायल

अंबिकापुर। बलरामपुर के पिपरसोत गांव से 100 ग्रामीणों को लेकर झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोध फॉल जा रही स्कूल बस ओरसाघाट मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट (Bus accident) गई। बस की रफ्तार काफी तेज थी, उसका ब्रेक फेल हो गया था। हादसे में 4 पुरुष व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 95 लोग घायल हो गए। घटनास्थल छत्तीसगढ-झारखंड बॉर्डर से लगा हुआ है। सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस व सामरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की बस (Bus accident) को किराए में लेकर पिपरसोत के ग्रामीण झारखंड के लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना अंतर्गत लोध फॉल में घूमने जा रहे थे। बस ओरसाघाट मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार के कारण रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

खबर शेयर करें: