Raigarh: राजीव नगर मुक्तिधाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और आवश्यक निर्माण कार्यों को लेकर दिए निर्देश

रायगढ़ September 30, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: राजीव नगर मुक्तिधाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और आवश्यक निर्माण कार्यों को लेकर दिए निर्देश

Raigarh: राजीव नगर मुक्तिधाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और आवश्यक निर्माण कार्यों को लेकर दिए निर्देश

 

रायगढ़। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा सेवा ही संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह 7:30 बजे वार्ड क्रमांक 01 राजीव नगर स्थित मुक्तिधाम में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एमआईसी सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए और स्वयं सफाई कार्य में सहभागिता निभाई।

मुक्तिधाम परिसर में सफाई के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से कचरे एवं अनावश्यक सामग्री को हटाया गया। इस दौरान मुक्तिधाम में चल रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। महापौर श्री चौहान, सभापति श्री साहू एवं कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने परिसर को बेहतर स्वरूप देने के लिए आवश्यक निर्माण, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। मुक्तिधाम परिसर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य कर रहे हैं। मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है।

सभापति  डिग्रीलाल साहू ने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन की गतिविधि न बनाकर इसे निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव से नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी बेहतर तरीके से पूरा कराया जाएगा।

कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम के अधिकारी-कर्मचारी सफाई व्यवस्था को लेकर मौके पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। राजीव नगर मुक्तिधाम में सफाई के साथ ही जीर्णोद्धार, निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित आवश्यक कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से भी सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल, अशोक यादव,  मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

खबर शेयर करें: