Sarangarh News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान, नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर की जा रही कड़ी कार्यवाही, 5 पिकअप वाहनों पर ₹25 हजार का जुर्माना

रायगढ़ August 5, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान, नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर की जा रही कड़ी कार्यवाही, 5 पिकअप वाहनों पर ₹25 हजार का जुर्माना

Sarangarh News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान, नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर की जा रही कड़ी कार्यवाही, 5 पिकअप वाहनों पर ₹25 हजार का जुर्माना

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 अगस्त। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात सेल द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बिना परमिट वाहन संचालन, ओवरलोडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विशेष जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 पिकअप वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192A के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा, वाहन चलाते मिले 2 नाबालिग स्कूली बच्चों के मामलों में उनके अभिभावकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 4/181 एवं 5/180 के तहत 4 हजार रुपये का चालान किया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार जिले में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। पहले की तुलना में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जा रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता साफ नजर आ रही है।

यातायात सेल ने जिलेवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें।

खबर शेयर करें: