रायपुर में अचानक धुएं से भर गई कपड़ों की दुकान, देखते ही देखते मच गई भगदड़… VIDEO में कैद हुआ खौफनाक मंजर

छत्तीसगढ़ May 24, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर में अचानक धुएं से भर गई कपड़ों की दुकान, देखते ही देखते मच गई भगदड़… VIDEO में कैद हुआ खौफनाक मंजर

रायपुर में अचानक धुएं से भर गई कपड़ों की दुकान, देखते ही देखते मच गई भगदड़… VIDEO में कैद हुआ खौफनाक मंजर

रायपुर। राजधानी रायपुर के लोधीपारा पड़री इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब OCTAVE नाम की रेडीमेड कपड़ों की दुकान से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते दुकान के अंदर आग भड़क उठी और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकान से उठता धुआं और मौके पर मची भगदड़ साफ दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। अचानक भड़की आग ने दुकान के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते कार्रवाई होने से आग पूरी दुकान में नहीं फैल पाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की संयुक्त कोशिश से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी खामी तो नहीं थी।

घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खबर शेयर करें: