रायगढ़

ईद पर सियासत से ऊपर उठी सौहार्द की मिसाल दीपक बैज पहुंचे सलीम नियारिया के घर

 

रायगढ़ में ईद के मौके पर पीसीसी चीफ ने दिया भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश और परिवार संग की आत्मीय मुलाकात

रायगढ़। ईद के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया के निवास पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ औपचारिक बधाई दी बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता से मुलाकात कर कुशलक्षेम भी जाना।

इस मुलाकात ने राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का एक सकारात्मक संदेश दिया। दीपक बैज का यह सहज और आत्मीय व्यवहार उनके उस स्वभाव को दर्शाता है। जिसमें वे हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग को समान महत्व देते हैं। ईद जैसे पवित्र पर्व पर सलीम नियारिया के घर पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ उनका मान बढ़ाया, बल्कि पूरे परिवार और स्थानीय समाज के बीच अपनत्व का भाव भी मजबूत किया। इस दौरान घर का माहौल पूरी तरह से पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण रहा जहां सभी ने मिलकर ईद की खुशियां दोगुनी हो गई ।

इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव, पूर्व विधायक बिलाईगढ़ चंद्र देव राय, पूर्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व महापौर जानकी काटजू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास शर्मा वरिष्ठ पार्षद प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो अक्षय कुलदीप अमृत काटजू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, आशीष चौबे, देवेन्द्र साहू, नितेश तायल मण्डल उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण अग्रवाल, बरखा सिंह एवं परिवारिक सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के सदस्य, मोहल्लेवासी एवं कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button