देश

सांसद नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्यक्रम हुआ

 

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च। सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिन के अवसर पर नवीन जिन्दल कार्यालय की टीम ने मानवता और सेवा का संदेश देते हुए कुरुक्षेत्र के गांव बिशनगढ़ स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरित किए।
इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद वर्ग के लोगों के साथ खुशियां साझा करना था। सांसद कार्यालय की टीम ने आश्रम में रह रहे लोगों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें फल भेंट किए।
कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों ने इस पहल के लिए सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त किया और उनके जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।

इस अवसर पर थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लोगों की सहायता के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा और करुणा के कार्यों के माध्यम से मनाना उनके जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि समाज में मानवता और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखना बहुत जरूरी है। जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button