रायगढ़

 Raigarh News: गन लेकर दहशत फैलाने सोशल मीडिया पर बनाया रील, वायरल होते ही घर पहुंच गई पुलिस, किया गिरफ्तार  

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने दीदार अली को गिरफ्तार किया है। दीदार अली ने दबदबा बनाने के लिए गन के साथ गाने पर रील बनाई थी। रील वायरल हुई तो पुलिस सीधे युवक के घर पहुंच गई। दरवाजे पर पुलिस को देखकर युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और दोबारा इस तरह की गलती नहीं करने का वादा किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 126, 135 3, बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

 

जानिए घटना

वीडियो में युवक ने हथियार का प्रदर्शन किया गया था, जिससे भय का वातावरण होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल को संबंधित इंस्टा आईडी धारक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जांच में इंस्टाग्राम आईडी धारक की पहचान वार्ड क्रमांक 09, पुरानी बस्ती खरसिया निवासी दीदार अली के रूप में हुई। युवक वर्तमान में बेहरापारा, धरमजयगढ़ में जीजा के घर रह रहा है और वीडियो धरमजयगढ़ के सार्वजनिक मार्ग पर बनाया था। इसके बाद टीआई अमित तिवारी के साथ खरसिया- धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा युवक को तलब कर पूछताछ की गई।



















 

एयरगन से रील

पूछताछ में दीदार अली पिता निषार 33 वर्ष ने बताया कि रील में प्रयुक्त हथियार छर्रावाला एयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। सार्वजनिक स्थान पर उसे खतरनाक हथियार की तरह प्रदर्शित कर सोशल मीडिया में अपलोड करना शांति व कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनुचित पाया गया।

सार्वजनिक स्थल पर हथियार लेकर दहशत का वातावरण पैदा करने के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही युवक को भविष्य में ऐसी गतिविधि से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय या दहशत फैलाने का प्रयास करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवा वर्ग सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहें। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सोशल मीडिया पर निगाह रखे हुये है”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button