देश

कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर युवाओं को तिरंगे के प्रति कर्तव्यों और नई मुहिम के लिए किया जागरूक

कुरुक्षेत्र, 4 फरवरी। सांसद और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, गरिमा तथा ध्वज संहिता से संबंधित नियमों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता डॉ. राज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज के विकासक्रम, उसके सम्मानजनक उपयोग और ध्वज संहिता के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों के चलते आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ, जिससे तिरंगा हर भारतीय के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सका। इसी ऐतिहासिक पहल से प्रेरित होकर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना की गई।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति समझ और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। तिरंगे का सम्मान केवल भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक दायित्व है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि कहीं क्षतिग्रस्त या अनुपयोगी तिरंगा दिखाई दे, तो उसे सम्मानपूर्वक फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया को सौंपा जाए, ताकि उसका विधिसम्मत नवीनीकरण किया जा सके। साथ ही उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़कर तिरंगे के सम्मान को जनभागीदारी का आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

वहीं कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर की ओर से अभिषेक सहगल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की सोच को मजबूत करते हैं। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हमारे संस्कारों और संवैधानिक मूल्यों से जुड़ा हुआ विषय है और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का यह प्रयास युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सांसद नवीन जिन्दल के तिरंगा संघर्ष पर आधारित एक प्रेरक फिल्म भी दिखाई गई। इसके साथ ही राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लेपल फ्लैग और रिस्ट बैंड भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भूषण मंगला, संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने, उसके संरक्षण और मर्यादित उपयोग के प्रति सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button