छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, तेलंगाना से आरोपी सहित बालिका को जशपुर लाई पुलिस

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, तेलंगाना से आरोपी सहित बालिका को जशपुर लाई पुलिस

जशपुर, 08 जनवरी 2026।
जशपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला चौकी करडेगा क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 अक्टूबर 2025 को करडेगा चौकी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी, जो कक्षा 11वीं की छात्रा है, 05 अक्टूबर को बिना बताए घर से लापता हो गई। आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को संदेह था कि रामदयाल लोहार नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल चौकी करडेगा में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भी घटना के बाद से अपने घर से फरार है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और परिजनों की सहायता से जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि आरोपी नाबालिग बालिका के साथ तेलंगाना राज्य के जिला मेदक अंतर्गत थाना शिवमपेट क्षेत्र के एक ग्राम में मौजूद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर तेलंगाना रवाना की गई। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी रामदयाल लोहार (उम्र 20 वर्ष) के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया।

पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया कि हॉस्टल में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर 05 अक्टूबर 2025 को उसे भगा कर तेलंगाना ले गया, जहां उसने उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस द्वारा नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button