Jashpur News: स्कूल स्टडी रूम में नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पुलिस हिरासत में
छत्तीसगढ़
November 24, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: स्कूल स्टडी रूम में नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पुलिस हिरासत में
जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टडी रूम में एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और सैक्सुअल हर्रासमेंट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने प्रिंसिपल को तत्काल हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।