रायगढ़

रायगढ़ में भीषण आग से हड़कंप, ड्राई फ्रूट्स सहित दुकानें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

रायगढ़। रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी हटरी में बीती रात आग ने जमकर तांडव मचाया। एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले मनीष ड्राई फ्रूट्स नामक दुकान में लगी, जो तेजी से फैलते हुए पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि यह इलाका काफी घनी आबादी वाला और संकरा है, इसलिए बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। घटना के बाद आसमान में आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।  हालांकि, इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा लाखों का माल जलकर पूरी तरह राख हो गया है। आग लगने का मुख्य कारण फिलहाल अज्ञात है, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button