छत्तीसगढ़

CG News: सरिया फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप

रायपुर। रायपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरिया फैक्ट्री परिसर में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री में खड़ी एक ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन इसकी चपेट में आ गया।





जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब तीन बजे फैक्ट्री परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। ट्रक में आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल आग बुझाने के प्रारंभिक प्रयास किए गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलती ट्रक और फैक्ट्री परिसर में मची हलचल देखी जा सकती है। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button