पत्थलगांव में श्रृंगार दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
छत्तीसगढ़
November 17, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
पत्थलगांव में श्रृंगार दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटामुड़ा में आज एक बड़ा हादसा हो गया। दीपक यादव की श्रृंगार की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। इस घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।