रायगढ़

Raigarh News: खरसिया के निखिल एजेंसी गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट बनी वजह

रायगढ़/खरसिया।  खरसिया स्थित निखिल एजेंसी के गोदाम में आज बुधवार (22 अक्टूबर 2025) सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता और धुएं की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और गोदाम में रखा लगभग ₹50 लाख का सामान जलने की आशंका है।

SDM और SDOP ने किया निरीक्षण, संयुक्त टीम ने पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही खरसिया चौकी के आरक्षक मुकेश यादव ने प्राथमिक राहत कार्य शुरू किया। तत्काल बाद, एसडीएम प्रवीण तिवारी और एसडीओपी प्रभात पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की।

आग बुझाने के लिए नगरपालिका खरसिया फायर ब्रिगेड, रायगढ़ नगर सेना, जेएसडब्ल्यू (JSW) की फायर यूनिट और बिजली विभाग की टीमों ने मिलकर संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाया। रायगढ़ नगर सेना के इंचार्ज प्रमोद जोगी के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने रोशनदान की दिशा से गड्ढे कर पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे धुएं पर नियंत्रण हो सका और आग बुझ गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल स्वाहा
गोदाम संचालक निखिल सिन्हा ने बताया कि आग से लाखों रुपये का माल और मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

राहत की बात यह रही कि प्रशासन और विभिन्न विभागों की तत्परता के कारण इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button