रायगढ़

खरसिया में टायर रिसाइक्लिंग प्लांट में भीषण विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायगढ़ टॉप न्यूज 05 फरवरी। खरसिया स्थित एक टायर रिसाइक्लिंग प्लांट में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में नौ महीने की एक बच्ची भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना चोड़हा स्थित मंगल कार्बन प्लांट में तब हुई जब पुराने टायर गलाने (रिसाइक्लिंग) की प्रक्रिया चल रही थी। अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने आसपास के कर्मचारियों को आग और गर्म गैस की चपेट में ले लिया।

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अधिकांश मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में इंद्रजीत खड़िया, साहेब राम (40), शिव (28), इंद्रवद (19), प्रिया, उदासीन और उनकी नौ महीने की बेटी भूमि शामिल हैं।
विस्फोट के सटीक कारण की जांच अभी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रक्रिया के दौरान दबाव बढ़ने या किसी तकनीकी खराबी को इसकी वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। प्लांट परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी प्लांट में सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर भी विशेष नजर रख रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button