छत्तीसगढ़

धान तस्करों की बड़ी साजिश नाकाम! नाकेबंदी में फंसा 540 कट्टा धान से भरा ट्रक, डीजल खत्म होते ही बैठ गया ‘खेल’

महासमुंद। जिले में जैसे-जैसे धान खरीदी अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे धान तस्करों की सक्रियता भी तेज हो गई है। लेकिन जिला प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर सख्त नाकेबंदी ने तस्करों की कमर तोड़ दी है। आज अल सुबह ओडिशा सीमा से सटे इलाकों में खपाने लाया जा रहा 540 कट्टा धान से भरा ट्रक टेमरी चेक पोस्ट पर धर दबोचा गया।

इसी दौरान खेमड़ा क्षेत्र में धान तस्करी का एक और मामला सामने आया। जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, तस्कर धान से भरी ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गए। प्रशासन ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है।

🚜 डीजल खत्म… और वहीं थम गई तस्करी!

इस कार्रवाई के दौरान एक दिलचस्प नज़ारा भी देखने को मिला। टेमरी नाका कर्मचारियों ने रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 MF 7223 को पकड़कर जब उसे कोमाखान थाना ले जाया जा रहा था, तभी पटपरपाली पेट्रोल पंप के पास ट्रक का डीजल खत्म हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख चालक ने मजबूरी में हाथ खड़े कर दिए।

नाके पर तैनात नगर सैनिक ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मंडी कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने अपने पैसों से 20 लीटर डीजल डलवाकर ट्रक को बागबाहरा कृषि उपज मंडी तक पहुंचाया।

🏛️ प्रशासन सख्त, जांच जारी

महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर शुभम देव ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहन और धान को कृषि उपज मंडी बागबाहरा के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button