रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ के केलो नदी में बड़ा हादसा, नहाने गई बच्ची की डूबने से मौत; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत समलाई घाट, केलो नदी में डूबने से 8 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई है। यह दुखद घटना आज सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जोगीडीपा निवासी 8 वर्षीय बच्ची अपनी सहेलियों के साथ समलाई घाट के पास नदी में नहाने आई थी। नहाने के दौरान बच्ची गहराई में चली गई और डूब गई। साथ में मौजूद सहेलियों ने जब उसे नहीं खोज पाया तो उन्होंने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद बच्ची का शव मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची करीबन आधे घंटे तक पानी में डूबी रही, जिससे उसकी सांस टूट गई थी।

कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button