सरायपाली में आकार लेगा भव्य ‘अग्रोहा धाम’: 11 फरवरी को होगा 120 कमरों वाले विशाल सामाजिक भवन का भूमि पूजन

एक छत के नीचे आधुनिक सुविधाएं: 5 लिफ्ट, विशाल हॉल और 100+ क्षमता की डोरमेट्री के साथ बनेगा सरायपाली का नया गौरव
जल संरक्षण और आधुनिकता का संगम: अग्रोहा धाम में वाटर रिसाइकिलिंग प्लांट और बच्चों के लिए बनेगा प्ले-ज़ोन
अग्रोहा धाम के लिए उमड़ा जनसहयोग: रायगढ़ के अनिल रतेरिया एवं अनूप रतेरिया ने की एक कमरे के दान की घोषणा
उपरोक्त जानकारी महासचिव अवधेश अग्रवाल ने दी
सरायपाली। अंचल के अग्र परिवार से जुड़े लोगों द्वारा अंचल के लिए सामाजिक भवन बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत सरायपाली में 3.8 एकड़ भूमि दान में प्राप्त हूई है इस बृहद सामाजिक भवन अग्रोहा धाम के नाम से बनाया जाएगा। जो हर सर्व समाज के लिए सदैव उपलब्ध रहेगा। स्थानीय संस्था महाराज श्री अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा यह बीड़ा अग्र बंधुओं के सहयोग उठाया गया है। इसका नारा है समाज के लिए समाज के द्वारा,समाज को समर्पित। जिसमें आसपास के अग्र बंधुओं का सहयोग मिल रहा है।
प्रस्तावित योजना अनुसार इसमें पूजा के लिए भगवान राम दरबार का मंदिर के साथ जलवा पूजन के लिए कुआं होगा।
आवास व्यवस्था के तहत 120 कमरे जिसमें 30 फेमिली रूम होंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 4000 वर्ग फुट के 2 हाल तथा 13 हजार वर्ग फुट का हाल होगा। सुविधाएं के तहत विशाल पार्किंग, पानी हेतु 2 बोर , 5 लिफ्ट होगी। अन्य व्यवस्था के तहत इवेंट, फोटो ग्राफर, पंडितो के लिए 11 रूम, केटरर्स लेडिस, जेन्ट्स के लिए 100+की डारमेट्री, 50 ड्राइवरों के लिए डारमेट्री के साथ, स्टाफ, लेबर क्वाटर की व्यवस्था रहेगी। जल संरक्षण की दिशा में विशेष व्यवस्था पानी रिसायकल कर उपयोग किए जाने का प्रबंध रहेगा। बच्चों के लिए प्ले जोन भी प्रस्तावित है।

इसके भूमि पूजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपनी सहमति दी है साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक संपत अग्रवाल, रायगढ़, कोरबा, रायपुर अग्रवाल सभा व विभिन्न अग्रवाल संगठन के साथ आसपास अग्रवाल सभाओं में सारंगढ़ सरिया बरमकेला सरसींवा शिवरीनारायण भवंरपुर बसना भगत देवरी सांकरा पिथौरा तेंदुकोना झलप बागबाहरा के साथ उड़ीसा के सोहेला पदमपुर पाइकमाल और झारखंड की अग्रवाल सभा का आमंत्रित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सरायपाली में 3.8 एकड़ की भूमि पर बनने वाले इस 120 कमरों के सामाजिक भवन के लिए लगातार सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ के रायगढ़ टॉप न्यूज के संपादक अनिल रतेरिया एवं समाजसेवी अनूप रतेरिया ने अग्रोहा धाम के लिए एक पूरे कमरे के निर्माण हेतु दान की घोषणा की है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






