छत्तीसगढ़

अस्पताल ले जाया गया कैदी अचानक मौत के मुंह में समा गया, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत, रहस्यमय मौत से उठे सवाल

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, जांच शुरू


बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उम्रकैद की सजा काट रहा 60 वर्षीय कैदी बच्चू झुठैल इलाज के दौरान अचानक जिंदगी की जंग हार गया।

जानकारी के मुताबिक, कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेल से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन अचानक हालात ऐसे बदले कि डॉक्टरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि एक्सरे के लिए ले जाते समय उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि अस्पताल स्टाफ भी हैरान रह गया।

मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इस अचानक हुई मौत के बाद कई सवाल उठने लगे हैं, क्या कैदी पहले से गंभीर रूप से बीमार था या इलाज के दौरान कोई चूक हुई, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button