CG News: SP के केबिन में छिपा था करैत सांप, दिखाई देते ही मच गया हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
CG News: SP के केबिन में छिपा था करैत सांप, दिखाई देते ही मच गया हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा एसपी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एसपी के केबिन में अचानक एक सांप दिखाई दिया। केबिन में कॉमन वुल्फ स्नेक (सामान्य करैत) मिलने की सूचना के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग के मार्गदर्शन में आरसीआरएस की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।
काफी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
सूचना मिलने पर आरसीआरएस अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस और अतुल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। टीम ने सावधानी के साथ केबिन की तलाशी शुरू की। काफी प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य बॉबी श्रीवास ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया सांप
रेस्क्यू के दौरान लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी गई। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
सांप दिखने पर खुद रेस्क्यू न करें
आरसीआरएस टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या किसी अन्य स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। इसकी सूचना वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सांप और इंसान दोनों सुरक्षित रहें। सांपों का संरक्षण प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।