छत्तीसगढ़

जशपुर के रौनी घाटी में भीषण सड़क हादसा, कैप्सूल वाहन और बस की टक्कर में दो दर्जन यात्री घायल

 

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनी, जहां यात्रियों से भरी बस और कैप्सूल वाहन की जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी घाटी के पास बगीचा से कुसमी जा रही एक यात्री बस की तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि, बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 



















 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button