रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ NH 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एनएच 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास एनएच 49 जामझोर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही एक युवक बुद्धेश्वर सिदार पिता वीर सिंह सिदार उम्र 35 साल निवासी सूती की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे युवक रूपेश पिता धनेश्वर सिदार उम्र 25 साल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाईक सवार दोनों युवक सूती गांव के निवासी है और आज गदगांव से घर वापस जाते समय जब वे जामजोर पिलारी नहर के पास पहुंचे ही थे कि घटना घटित हो गई।

इस घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। एनएच 49 में लगातार भारी वाहनों की चपेट में बेगुनाहों की मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button