Raigarh News: सड़क पर अचानक आ गया 31 हाथियों का झुंड, थम गई गाड़ियों की रफ्तार, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा

रायगढ़ September 18, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: सड़क पर अचानक आ गया 31 हाथियों का झुंड, थम गई गाड़ियों की रफ्तार, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा

Raigarh News: सड़क पर अचानक आ गया 31 हाथियों का झुंड, थम गई गाड़ियों की रफ्तार, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा

 रायगढ़। जिले में गुरुवार दोपहर जंगली हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहनो के पहिये काफी देर तक थम गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने हाथियों के दल का वीडियो भी बनाया।

रायगढ़ जिले से तकरीबन 24 किलोमीटर दूर रायगढ़-जशपुर मार्ग के सामारुमा गांव के पास गुरुवार की दोपहर 3 बजे के आसपास हाथियों का एक बड़ा दल सड़क पार करता दिखाई दिया। हाथियों का यह दल सड़क के एक तरफ से निकलकर दूसरी ओर जंगल की ओर बढ़ रहा था। हाथियों को देखते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए और राहगीर सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि हाथियों के इस दल में कुल 31 हाथी मौजूद है, जिसमें शावक भी मौजूद है।

काफी देर तक थमे रहे वाहनों के पहिये
हाथियों का दल काफी देर तक सड़क के आसपास नजर आया। इस दौरान वाहन चालकों ने आगे बढ़ने के बजाय हाथियों के जंगल की ओर जाने का इंतजार किया। हाथियों के सड़क पार कर जंगल के भीतर चले जाने के बाद ही मार्ग पर आवागमन दोबारा शुरू हो सका। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
क्षेत्र में हाथियों के बड़े दल को देखते हुए वन विभाग की टीम ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही हाथियों को देखकर उनके करीब नहीं जाने, हॉर्न बजाने या उनका रास्ता रोकने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो।

खबर शेयर करें: