रायगढ़

रायगढ़ जिले में 100 से अधिक हाथियों का दल कर रहा विचरण, नई टेक्नोलॉजी के साथ सही दिशा का चलेगा पता 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल से हाथियों विचरण करते हुए रात का ड्रोन वीडियो सामने आया है। अब नई टेक्नोलॉजी के साथ जंगल में वन विभाग की टीम हाथियों के दल की निगरानी कर रही है। ड्रोन के थर्मल इमेज के माध्यम से हाथियों पर नजर रखा जा रहा है। पहले रात में हाथियों पर निगरानी रखने में वन विभाग को काफी दिक्कत होती थी।

वन विभाग अब नई टेक्नोलॉजी के साथ हाथियों के विचरण का सही दिशा पता कर सकती है। इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से अब मानव हाथी द्वंद्व की घटनाओं में कमी आयेगी। धरमजयगढ़ के कोयलार ,दूलियामुडा, छिद्रवार ,लालमटी और आमगांव के जंगलों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिले में 100 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। विचरण जिसकी निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button