अटल जी के जन्मदिवस पर रायगढ़ में विराट कवि सम्मेलन, 25 दिसंबर को स्टेशन चौक में होगा आयोजन.

रायगढ़ December 24, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
अटल जी के जन्मदिवस पर रायगढ़ में विराट कवि सम्मेलन, 25 दिसंबर को स्टेशन चौक में होगा आयोजन.

अटल जी के जन्मदिवस पर रायगढ़ में विराट कवि सम्मेलन, 25 दिसंबर को स्टेशन चौक में होगा आयोजन.

 

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत आयोजन, अशोक यादव ने की अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील…

रायगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर को शाम 7 बजे से बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के संयोजक अशोक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कवि सम्मेलन अटल जी की स्मृति को समर्पित रहेगा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करेंगे।

अशोक यादव ने जिले के समस्त नागरिकों, साहित्य प्रेमियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विराट कवि सम्मेलन को सफल बनाएं और अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
उन्होंने कहा कि अटल जी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि और विचारक भी थे। यह आयोजन उनके विचारों और साहित्यिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

खबर शेयर करें: