रायगढ़

Raigarh: 4 को डिवाईन लाईफ स्कूल झलमला में निःशुल्क भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल

 

रायगढ़।  शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यगण रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के विशेष मार्गदर्शन में सामाजिक सेवा कार्य को सदैव प्रमुखता देते हुए जरुरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं। जिससे समाज के लोग लाभान्वित होते आ रहे हैं। क्लब के सदस्यगण नव वर्ष की खुशी में स्वास्थ्य सेवा के कार्य को प्रथम तरजीह देते हुए अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सचिव रोटेरियन नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन पूरन पटेल व आयोजक संजीवनी नर्सिंग होम और प्रायोजक डिवाईन लाईफ स्कूल झलमला के मार्गदर्शन में आगामी 4 जनवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक निःशुल्क भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन को नव्यता दे रहे हैं।

नामचीन चिकित्सक विशेषज्ञ करेंगे शिरकत – – एक दिवसीय निःशुल्क भव्य स्वास्थ्य शिविर आयोजन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं क्लब सचिव रोटेरियन नयन अग्रवाल ने बताया कि इस जाँच एवं उपचार हेतु  विशेषज्ञ चिकित्सकगण टीम से डॉ. केदारनाथ पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अहर्निश अग्रवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. गणेश पटेल श्वांस रोग विशेषज्ञ, डॉ. दिनेश पटेल नाक, कान, गला रोग,डॉ. शिव नायक नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. सलोनी अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र पटेल कैंसर रोग विशेषज्ञ MD Radio Cancer Balco Medical Center, Raipur, डॉ. मालती कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. संगीता पाण्डेय स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ. मनजीत सिंह टुटेजा श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पटेल यूरो सर्जन, डॉ. प्रकाश चेतवानी एम.डी. मेडिसिन, डॉ. स्नेहा चेतवानी दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीटी चौबे फीजियोथेरेपिस्ट, डॉ. रश्मि पटेल रेसिडेंट डॉक्टर डॉ. फाल्गुनी पटेल रेसिडेंट डॉक्टर शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।

कैंसर की होगी विशेष जाँच – – इस निःशुल्क शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार स्थानीय लोगों को विशेष स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से कैंसर जांच डॉ. राजेन्द्र पटेल कैंसर रोग विशेषज्ञ MD Radio Cancer Balco Medical Center, Raipur के द्वारा की जा रही है। ताकि समय पूर्व समाज के लोग इस गंभीर बीमारी से बच सकें। और इस शिविर का लाभ लोग अधिक से अधिक संख्या में लेकर अपने जीवन की रक्षा कर कैंसर जैसी जघन्य बीमारी से बच जाएँ।

शिविर में यह होगी सुविधाएँ – – उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क शिविर के अंतर्गत चिकित्सक विशेषज्ञ जांच उपचार करेंगे और निःशुल्क दवाईयां, खून जांच, शूगर जांच के साथ – साथ निःशुल्क रीडिंग ग्लास, सहारा छड़ी
श्रवण यंत्र का वितरण स्वास्थ्य लाभ लेने आए मरीजों को किया जाएगा।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – मानवीय सेवा के उत्कृष्ट कार्य एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को भव्यता देने में रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं सचिव रोटेरियन नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन पूरन पटेल आयोजक संजीवनी नर्सिंग होम टीम, प्रायोजक डिवाईन लाईफ स्कूल झलमला प्रिसिंपल पूर्णिमा देवांगन सहित क्लब व टीम के सभी सदस्यगण जुटे हैं।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button