रायगढ़

Raigarh: चार दिवसीय निःशुल्क ‘प्रभा फुट’ कृत्रिम पैर वितरण शिविर का होगा भव्य आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की अभिनव पहल

 

रायगढ़। सेवा और मानवीय संवेदना की भावना को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। क्लब द्वारा निःशुल्क (प्रभा फुट) कृत्रिम पैर वितरण शिविर का चार दिवसीय आयोजन 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।

निःशुल्क प्रदान होगा – – क्लब के मीडिया प्रभारी सौरभ बट्टीमार ने बताया कि यह शिविर उन व्यक्तियों के लिए आयोजित किया गया है जिनका पैर घुटने के नीचे अथवा घुटने के ऊपर से कट चुका है। शिविर में पेटेंटेड तकनीक से निर्मित “प्रभा फुट” कृत्रिम पैर लाभार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

प्रभा फुट से मिलने वाले लाभ– कृत्रिम पैर लगने के पश्चात लाभार्थी बिना सहारे के चल सकेंगे, पालथी मारकर ज़मीन पर बैठ सकेंगे, आसानी से सीढ़ियाँ चढ़ सकेंगे, साइकिल चलाने एवं दैनिक गतिविधियाँ कर सकेंगे।वहीं शिविर का कार्यक्रम आगामी 15 जनवरी को माप व 18 एवं 19 जनवरी 2026 – फिटिंग एवं प्रशिक्षण शिविर स्थल अग्रसेन भवन,गौरीशंकर मंदिर के पास रायगढ़ में होगा।

अग्रिम पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज– उन्होंने बताया कि कटे हुए पैर एवं चेहरे का स्पष्ट फोटो, आधार कार्ड (दोनों तरफ), मोबाइल नंबर उपरोक्त जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से दिवाकर मिश्रा 9243207240
व कुश साहू : 8755512720 नंबर पर भेजी जा सकती है।

भव्यता देने में जुटे आयोजक टीम–उन्होंने बताया कि इस सेवा परियोजना का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल की समर्पित टीम द्वारा किया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष रोटे. दयानंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस शिविर को सफल बनाने हेतु पूरी टीम सक्रिय है।
परियोजना के संचालन की ज़िम्मेदारी परियोजना चेयरमैन रोटे. आशीष महमिया एवं सह-परियोजना चेयरमैन रोटे. संदीप अग्रवाल निभा रहे हैं, जबकि क्लब के सचिव रोटे. नवनीत अग्रवाल व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं।वहीं रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल की यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button