छत्तीसगढ़

बीजापुर में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, एक AK47 भी बरामद

 

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गुडराज गुडेम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मारे गए नक्सलियों के पास से एक AK47 और अन्य हथियार बरामद किया गया है। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुडराज गुडेम इलाके में नक्सलियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद डीआरजी की टीम सर्च अभियान पर निकली। इसी बीच नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानो ने मोर्चा संभालते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

 बीते दिनों जवानों ने चार नक्सलियों को किया ढेर
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी थी। अब तक चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। नेशनल पार्ज मुठभेड़ में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा के भी मारे जाने की खबर थी। दिलिप बेड़जा के साथ एक अन्य नक्सली का भी शव बरामद किया गया है। मौक़े पर नक्सल संगठन का बड़ा चेहरा पापाराव की मौजूदगी की भी खबर थी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button