CG में किसान से 5.5 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा: अकलतरा थाना क्षेत्र में एक किसान के बैंक खाते से फर्जी तरीके से ₹5.5 लाख निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला?
अकलतरा के लक्ष्मीलाल पटेल का खाता सहकारी केंद्रीय बैंक की अकलतरा शाखा में है। किसान ने अपना धान बेचकर जो पैसा खाते में जमा किया था, वह गायब हो गया। जब उन्होंने बैंक जाकर जांच की, तो पता चला कि उनके खाते से ₹5,50,000 फर्जी तरीके से निकाल लिए गए हैं।
जांच में यह सामने आया है कि इस धोखाधड़ी में सेवा सहकारी समिति का एक पूर्व संस्था प्रभारी शामिल है। आरोपी पहले भी इसी तरह किसानों के पैसे हड़प चुका है। माना जा रहा है कि उसने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।