Raigarh News: दोहरे हत्याकांड से दहला घरघोड़ा, पति-पत्नी की खून से सनी लाश मिली; डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

रायगढ़ October 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: दोहरे हत्याकांड से दहला घरघोड़ा, पति-पत्नी की खून से सनी लाश मिली; डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Raigarh News: दोहरे हत्याकांड से दहला घरघोड़ा, पति-पत्नी की खून से सनी लाश मिली; डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

रायगढ़: घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम कपाटडेरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस डबल मर्डर की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घर के आंगन में मिली खून से लथपथ लाश
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे गुरुवार सिंह राठिया (उम्र 35 वर्ष) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (उम्र 30 वर्ष) अपने घर पर थे। देर रात, दोनों की खून से लथपथ लाशें घर के आंगन में पाई गईं। शवों के आसपास खून के छींटे बिखरे हुए थे, जो इस बात का संकेत देते हैं कि हत्या अत्यंत निर्दयता से की गई है।

मृतक दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक डेढ़ साल का और दूसरा मात्र नौ महीने का है। एक बच्चा पढ़ाई करता है।

पुलिस ने बुलाई डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम
घटना की सूचना सरपंच और कोटवार द्वारा तत्काल घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और जांच को गति देने के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस ने संदेह के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की तलाश में गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

खबर शेयर करें: