अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़
November 3, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन
रायपुर। 3 नवंबर को अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर भगवान श्री अग्रसेन जी के बारे में अनर्गल बयान देने वाले व प्रदेश की शांत वातावरण को बिगाड़ने वाले एव जातिवाद फैलाने वाले अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन दिया। अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल, वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल संजय चौधरी रमेश अग्रवाल सुभाष अग्रवाल हरिवल्लभ अग्रवाल दीनदयाल गोयल सतपाल जैन संजय अग्रवाल उपस्थित थे।