छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 17 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि माँ कर्मा एवं भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन एवं शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द साहू, श्री प्रदीप साहू, श्री टीलेश्वर साहू सहित साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button