आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का जवान घायल, सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान

छत्तीसगढ़ November 9, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का जवान घायल, सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान

आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का जवान घायल, सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान

सुकमा।  सुकमा जिले के फूलबगडी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल-पहाड़ी इलाके में शनिवार दोपहर एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है। इस विस्फोट में 74वीं बटालियन सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के वक्त जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

 

घटना में जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को सुरक्षित निकाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।
ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और संभावित माओवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में माओवादियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, जबकि घटना की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

खबर शेयर करें: