छत्तीसगढ़

CG News: कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा से लगे सोनाबेड़ा क्षेत्र में स्थित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंप और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृत जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के खरियार इलाके के खरधरा गांव का रहने वाला था और वर्तमान में ढेकूनपानी कैंप में तैनात था।
घटना की जानकारी मिलते ही कोमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button